ऑस्ट्रेलिया ने चीन के साथ व्यापारिक गठजोड़ के प्रस्ताव को किया खारिज

Update: 2025-04-10 16:24 GMT

World वर्ल्डऑस्ट्रेलिया ने चीन के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसमें बीजिंग ने अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ का मिलकर विरोध करने की बात कही थी। उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने स्पष्ट किया कि ऑस्ट्रेलिया किसी अंतरराष्ट्रीय विवाद में चीन के साथ "हाथ मिलाने" के पक्ष में नहीं है।

मार्ल्स ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता है और व्यापार को विविध बनाने पर जोर दे रहा है। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया यूरोपीय संघ, इंडोनेशिया, भारत, ब्रिटेन और मध्य पूर्व के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर काम कर रहा है ताकि चीन पर निर्भरता कम की जा सके



Tags:    

Similar News

null