पाकिस्तान के पंजाब में पुलिस थाने पर हमले की कोशिश नाकाम

Update: 2023-02-01 09:41 GMT
 
इस्लामाबाद| पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत की पुलिस ने मंगलवार रात मियांवाली जिले में एक आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक पंजाब उस्मान अनवर ने मीडिया को बताया कि, आतंकवादियों ने अत्याधुनिक हथियारों से पुलिस थाने पर हमला किया और रात का फायदा उठाकर इमारत में घुसने की कोशिश की।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि इस घटना में कई आतंकवादी घायल हो गए, जो अपने साथियों की मदद से मौके से भाग गए। अभी तक किसी समूह ने हमले का दावा नहीं किया है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Tags:    

Similar News

-->