पाकिस्तान। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर जारी है. दोनों देशों की ओर से बातचीत पर सस्पेंस है, लेकिन शर्तों का पुलिंदा एक-दूसरे को थमाने का सिलसिला जारी है. बातचीत पर कभी हां कभी ना, कभी बनते कभी बिगड़ते नजर आ रहे समीकरणों के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. अमेरिका-ईरान बातचीत पर सस्पेंस के बीच अब्बास अराघची फिर से पाकिस्तान पहुंच गए हैं.
पिछले 48 घंटों के भीतर अराघची का यह तीसरा पाकिस्तान दौरा है. अब्बास अराघची का यह तीसरा पाकिस्तान दौरा रूस और ओमान समेत कई देशों के दौरे, उच्चस्तरीय बैठकों के बाद हो रहा है. अब्बास अराघची पाकिस्तान से रूस रवाना हो गए थे. अब वह रूस दौरे के बाद सीधे इस्लामाबाद पहुंच गए हैं.
यह भी पढ़े
पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में मिसाइलों और मोर्टार से हमला किया. इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई और कम से कम 85 लोग घायल हुए हैं. चीन के उरुमकी में इसी महीने हुई शांति वार्ता के बाद यह पहली बड़ी हिंसक घटना है. घायलों में महिलाएं, बच्चे और विश्वविद्यालय के छात्र व प्रोफेसर शामिल हैं. अफगानिस्तान ने इसे हमले को युद्ध अपराध करार दिया है, जबकि पाकिस्तान ने विश्वविद्यालय को निशाना बनाने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठ बताया है. अफगान अधिकारियों ने बताया कि इस हमले की चपेट में असदाबाद शहर स्थित सैयद जमालुद्दीन अफगानी यूनिवर्सिटी और आम लोगों के घरों को निशना बनाया गया है.