20 साल में पहली बार एंडी ने पानी पीया, वजह जानना आपके लिए भी जरूरी

कुछ थेरेपी सेशन के बाद एंडी की पेप्सी की लत छूट गई।

Update: 2022-06-21 08:48 GMT

लंदन: इंसान के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक पानी है। एक इंसान बिना पानी के कुछ ही दिन गुजार सकता है। लेकिन ब्रिटेन का रहने वाला एक शख्स 20 साल से बिना पानी पिए जिंदा है। 20 साल बाद उसने पहली बार पानी पीया है। अब बड़ा सवाल ये है कि वह आखिर जिंदा कैसे रहा। इसका जवाब है कि वह पानी की जगह सिर्फ पेप्सी पीता था। 20 साल से वह हर रोज पेप्सी के 30 कैन पीता था।

उत्तरी वेल्स के रहने वाले एंडी कूरी (41) जब 20 साल के थे तो उन्होंने पेप्सी पीने की शुरुआत की थी। उन्हें इसकी ऐसी लत लगी कि वह पानी पीना भी भूल गए। वह हर रोज लगभग 30 कैन पेप्सी पीते थे। पेप्सी पर वह हर साल लगभग 7000 यूरो लगभग 6.7 लाख रुपए खर्च करते थे। करीब 2000 रुपए की पेप्सी वह हर रोज पीते थे। एंडी कहते हैं कि उन्होंने जब से पेप्सी पीना शुरू किया है तब से वह 219,000 कैन पेप्सी पी चुके हैं।
चीनी की लग गई थी लत
उन्होंने दावा कि दो साल के ऑनलाइन हिप्नोथेरेपी सेशल ने के बाद वह ठीक हुए हैं और दो दशक में पहली बार उन्होंने पानी पीया है। एंडी ने कहा, 'मुझे हमेशा से ठंडी पेप्सी पीना पसंद रहा है। इसके अलावा मुझे कुछ भी पसंद नहीं आता था। मुझे इसकी लत लग गई थी। मैं रात में काम करता हूं, इसीलिए मुझे चीन पसंद है। मैं हर रोज लगभग दो लीटर पेप्सी की 4-5 बोतल पी जाता था। क्योंकि मैं एक सुपरमार्केट में काम करता हूं, इसलिए यह मेरे लिए बहुत आसान था कि मैं उसे खरीद कर सीधे घर ले आऊं।'
डॉयबिटीज के मरीज बनने वाले थे एंडी
लंबे समय तक कोल्डड्रिंक पीने से एंडी को स्वास्थ्य समस्याएं होने लगी थीं। इसके साथ एंडी मानते हैं कि उन्होंने खूब पैसा बर्बाद किया है। एंडी ने कहा, 'मैं हर साल जितने की पेप्सी पी जाता था, उतने में हर साल एक नई कार खरीद सकता था। मैं इसका इतना लती हो गया था कि लोग शादियों में शैंपेन पीते और मैं वहां पेप्सी पी रहा होता था।' उनका वजन 120 किलो हो गया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें चेतावनी दी कि वह डायबिटीज की ओर बढ़ रहे हैं, जिसके बाद एंडी ने अपना 12 किलो वजन कम किया, लेकिन वह पेप्सी पीने से खुद को नहीं रोक पाए।
थेरेपिस्ट की मदद से छोड़ी पेप्सी
अपनी पेप्सी की लत छोड़ने के लिए उन्होंने लंदन के एक थेरेपिस्ट डेविड किल्मुरी से संपर्क किया। उन्होंने एंडी की समस्या को रिस्ट्रिक्टिव फूड इनटेक डिसऑर्डर के रूप में पहचाना। डॉक्टर डेविड ने कहा कि एंडी की पेप्सी की लत सुनने के बाद वह डर गए थे, क्योंकि ये अब तक का सबसे खराब चीनी की लत थी। एंडी का वजन बढ़ गया था और उनकी सांस फूलती रहती थी, जिस कारण उन्हें बोलने में दिक्कत होती थी। कुछ थेरेपी सेशन के बाद एंडी की पेप्सी की लत छूट गई।

Tags:    

Similar News

-->