Vietnam पर भारी टैक्स को लेकर अमेरिकी और वियतनामी कंपनियों ने जताई नाराज़गी
World वर्ल्ड: अमेरिका और वियतनाम की कई कंपनियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वियतनामी सामानों पर लगाए जाने वाले 46% आयात टैक्स को फिलहाल टाल दिया जाए। उनका कहना है कि इतना ज़्यादा टैक्स दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है।
वियतनाम की चैंबर ऑफ कॉमर्स और हनोई की अमेरिकी व्यापार संस्था ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव को पत्र लिखकर बताया कि ये टैक्स न सिर्फ व्यापार पर असर डालेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी महंगाई झेलनी पड़ेगी।
ट्रंप और वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम के बीच इस मुद्दे पर फोन पर बात भी हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने समाधान निकालने की कोशिश का भरोसा दिया है।इससे पहले वियतनाम ने अमेरिका को खुश करने के लिए कई टैक्स कम किए हैं और अमेरिकी सामान की खरीद बढ़ाने की बात भी कही है।
: