अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने को एक मेमोरेंडम पर साइन किए, जिसमें अमेरिका को उन इंटरनेशनल संगठनों, समझौतों और संधियों से बाहर निकलने का निर्देश दिया गया है, जो अमेरिका के 'हितों के खिलाफ' हैं. ट्रंप प्रशासन ने 'अमेरिका फर्स्ट' नीति को आगे रखते हुए भारत और फ्रांस के नेतृत्व वाले इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) सहित 66 वैश्विक संस्थाओं से हटने का ऐलान किया है. व्हाइट हाउस ने इन संगठनों को अमेरिकी संप्रभुता और आर्थिक हितों के खिलाफ बताया है.
इस ऐलान का जिक्र व्हाइट हाउस द्वारा जारी प्रेसिडेंशियल मेमोरेंडा के बयान में किया गया है, जिसमें 35 गैर-संयुक्त राष्ट्र संगठनों और 31 संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं से बाहर निकलने का ज़िक्र किया गया है. गैर-संयुक्त राष्ट्र संगठनों में भारत और फ्रांस के नेतृत्व वाला इंटरनेशनल सोलर अलायंस, इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) और इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज जैसे प्रमुख पर्यावरण संगठन शामिल हैं.