नई दिल्ली: ग्रीनलैंड के PM जेनस-फ्रेडरिक नीलसन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को अधिग्रहित करने के बयान को पूरी तरह से नकारते हुए कहा कि ग्रीनलैंड अमेरिका को नहीं मिलेगा। नीलसन ने पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया, "अमेरिका को ग्रीनलैंड नहीं मिलेगा।
ट्रंप ने 29 मार्च को एनबीसी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा था कि उन्होंने ग्रीनलैंड को अमेरिका के साथ जोड़ने के बारे में वास्तविक चर्चा की थी। इसके अलावा, उन्होंने शुक्रवार को ग्रीनलैंड में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर भी यह कहा कि डेनमार्क ग्रीनलैंड की सुरक्षा ठीक से नहीं कर रहा है और अमेरिका इसे बेहतर तरीके से सुरक्षित रखेगा।