अमेरिका ने ईरान पर किया स्ट्राइक, न्यूक्लियर साइट्स तबाह

Update: 2025-06-22 00:49 GMT

ईरान। ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की तीन बड़ी परमाणु साइट्स - फोर्डो, नतांज और इस्फहान - पर सफलतापूर्वक हवाई हमला किया है. ट्रंप के मुताबिक, लड़ाकू विमानों ने फोर्डो को मुख्य निशाना बनाते हुए बमबारी की और अब सभी विमान सुरक्षित लौट चुके हैं. उन्होंने इसे अमेरिका की सैन्य ताकत की मिसाल बताया और कहा कि अब शांति का समय है. यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब ईरान का परमाणु कार्यक्रम इजरायल के सामने चिंता का विषय बना हुआ है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज़ और एस्फाहान शामिल हैं. सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं. प्राथमिक स्थल, फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया. सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं. हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई. दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी. अब शांति का समय है! इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद."

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंब लोकल टाइम के मुताबिक रात 10 बजे देश को संबोधित करेंगे. भारतीय समयानुसार उनका संबोधन सुबह 7.30 बजे होगा. व्हाइट हाउस ने टेलीविजन नेटवर्क को अलर्ट किया है, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप थोड़ी देर में देश को संबोधित करने वाले हैं. इस संबोधन में वह ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट्स पर किए गए स्ट्राइक के बारे में बता सकते हैं.

Tags:    

Similar News

null