Hickory.हिकोरी। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की यह घटना कैटावबा काउंटी के हिकोरी शहर में रविवार देर रात हुई।घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जबकि कई अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि नॉर्थ कैरोलिना स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन और हिकोरी पुलिस विभाग घटनास्थल की जांच कर रहे हैं और इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमलावरों की पहचान की जा रही हैघटना की जांच कैटावबा काउंटी शेरिफ कार्यालय, हिकोरी पुलिस और नॉर्थ कैरोलिना स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन द्वारा की जा रही है। अधिकारी फिलहाल हमलावरों की पहचान करने और गोलीबारी के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।


Tags: