यमुनानगर: अपराध अन्वेषण शाखा- 2 की टीम बिलासपुर एरिया के ककड़ोनी माेड़ के नजदीक से अवैध कट्टे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज अनेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पहचान शेखपुरा निवासी अरुण के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी देसी कट्टे को अक्सर लड़ाई झगड़े में प्रयोग करता है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।