श्रीलंका के बंदरगाह पर मालवाहक जहाज का एक हिस्सा डूबा, पर्यावरण को हो सकता है नुकसान

अनुसार जहाज पर मौजूद केमिकल की वजह से आग लगी।

Update: 2021-06-02 11:07 GMT

कई टन केमिकल से भरा मालवाहक जहाज श्रीलंका के पश्चिमी तट पर डूब रहा है। इसकी जानकारी श्रीलंकाई सरकार व नेवी ने बुधवार को दी। उन्होंने इसे श्रीलंका का अब तक का सबसे बुरा समुद्री हादसा करार दिया है। सिंगापुर रजिस्टर्ड MV X-Press पर्ल में 25 टन नाइट्रिक एसिड समेत 1,486 कंटेनर था। यह श्रीलंका के पश्चिमी तट पर खड़ा था तभी 20 मई को इसमें आग लग गई।



इसमें लगी आग तो मंगलवार को कड़ी मशक्कत के बाद बुझ गई लेकिन इस दौरान जहाज से माइक्रोप्लास्टिक के कण बड़ी मात्रा में श्रीलंका के समुद्री तटों पर जमा हो गए हैं। इसके कारण मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है और पर्यावरण की तबाही की आशंका बढ़ गई है। दक्षिण पश्चिम मानसून शुरू होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही थीं। इस जहाज में गुजरात के हाजिरा से कॉस्मेटिक के लिए कच्ची सामग्री व केमिकल को कोलंबो ले जाया जा रहा था। इसमें 325 मीट्रिक टन ईंधन के अलावा 1486 कंटेनरों में 25 टन नुकसानदेह नाइट्रिक एसिड था।
मालवाहक जहाज पर एक विस्फोट के बाद, जहाज में चालक दल के 25 कर्मियों को बचाया गया था। बता दें कि बचाव अभियान में चार नौकाएं और श्रीलंका एवं भारत के तीन जहाज शामिल थे। श्रीलंकाई नेवी के अनुसार जहाज पर मौजूद केमिकल की वजह से आग लगी।


Tags:    

Similar News

-->