रूस में एक सैन्य विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत की खबर

Update: 2022-06-24 07:09 GMT

वर्ल्ड न्यूज़: रूस में रियाजान शहर के समीप एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रियाजान के मिखाइलोवस्कॉय रोडवे के पास विमान दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है और पांच लोग घायल (five people injured) हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है।

Tags:    

Similar News