मोदी सरकार (Modi Government) के एक फैसले से चीन को बड़ा झटका लग सकता है. दरअसल, कॉमर्स मिनिस्ट्री (Commerce Ministry) की जांच शाखा डीजीटीआर (Directorate General of Trade Remedies- DGTR) ने घरेलू विनिर्माताओं को सस्ते आयात से बचाने के लिए चीन के विटामिन- सी (Vitamin C) पर पांच साल के लिए डंपिंग रोधी शुल्क (Anti-Dumping Duty) लगाने की सिफारिश की है.

व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) ने अपनी जांच में कहा कि चीन का आयात घरेलू बाजार में बिक्री मूल्य और यहां तक ​​कि बिक्री की लागत से भी कम कीमत पर आ रहा है. डीजीटीआर ने एक अधिसूचना में कहा है कि डंप किए गए आयात के कारण घरेलू उद्योग प्रभावित हुआ है.

Tags: