41 की मौत, प्रार्थना के लिए जुटे थे 5 हजार लोग

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-08-14 18:27 GMT

मिस्र के गीजा में एक चर्च में लगी आग के बाद हुई भगदड़ के चलते 41 लोगों की मौत हो गई है। चर्च में प्रार्थना करने के लिए 5,000 लोग जुटे थे। घटना मिस्र की राजधानी काहिरा के गीजा की है। जानकारी के मुताबिक बच्चों, चर्च के पादरियों और नागरिकों की मौत हो गई है। घटना में घायलों की संख्या का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने से चर्च को बड़ा नुकसान हुआ है।

हालांकि अभी चर्च में आग लगने के वजहों की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट वजह हो सकती है। चर्च की इमारत पुरानी होने के कारण आग काफी तेजी से फैल गई। आग लगने पर चर्च के लोग भागने लगे और इससे भगदड़ मच गई। नतीजतन, कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
यह घटना आज सुबह की है। मरने वालों में बच्चों की संख्या ज्यादा होने की आशंका है। असल में इस चर्च में नर्सरी भी चलती थी। हालांकि कितने बच्चे आग की चपेट में आए हैं, इसकी पुष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। घायलों और मृतकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिस्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 55 लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसम अब्देल गफ्फार ने इस बारे में जानकारी दी।
Tags:    

Similar News

-->