40 फिट लंबी समुद्र किनारे मरी मिली 30,000 किलो की व्हेल, लोग सेल्फी लेने पहुंच गए

‘एक विशाल व्हेल का शव वसई बीच मिला।’

Update: 2021-09-23 09:17 GMT

यह मामला महाराष्ट्र (Maharastra) के वसई का है। यहां के मार्डेस बीच (Mardes Beach) पर मंगलवार को एक 40 फीट लंबी और करीब 30 हजार किलोग्राम वजनी व्हेल का शव (Whale Carcass) मिला। जब इसकी खबर आसपास के लोगों को हुई तो भीड़ इस विशालकाय जीव के मृत शव के साथ सेल्फी और वीडियो क्लिक करने पहुंच गई। हालांकि, व्हेल का शव बुरी तरह से सड़ चुका था और बदबू इलाके भर में फैल गई थी, जिसे रोकने के लिए शव को राख से ढक दिया गया।

सोशल मीडिया पर फैल गईं तस्वीरें
स्थानीय लोगों ने जब व्हेल के शव मिलने की सूचना वन विभाग को दी तो एक टीम मौके पर पहुंची और व्हेल की प्रजाति का पता लगाने में जुट गई। हालांकि, व्हेल का शरीर काफी हद तक सड़ चुका था। ऐसे में उसकी प्रजाति का पता नहीं लगाया जा सका।
अधिकारी बोले- अगस्त में हुई होगी मौत


वन अधिकारियों का अनुमान है कि यह व्हेल अगस्त में मरी होगी, जिसे हाई टाइड (उच्च ज्वार भाटा) के दौरान लहरें अरब सागर से बहाकर समुद्र किनारे ले आई होंगी।
समुद्र तट पर ही दफनाएंगे व्हेल को
वहीं एक अधिकारी ने कहा कि व्हेल के विशाल व भारी शव को निकालना और निपटाना मुश्किल है। हम इसे समुद्र तट पर ही दफनाने की कोशिश करेंगे, ताकि आवारा कुत्तों को इसे खाने से रोका जा सके और रीकिंग की बदबू से छुटकारा मिल सके।
यहां देखें वीडियो…
इस वीडियो को ट्विटर यूजर @thenameizraj ने 22 सिंतबर को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक विशाल व्हेल का शव वसई बीच मिला।'


Tags:    

Similar News

-->