World वर्ल्ड: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में मूसलधार बारिश और तेज तूफान के कारण आई अचानक बाढ़ ने अब तक तीन लोगों की जान ले ली है। बाढ़ के कारण हंटर और मिड नॉर्थ कोस्ट के कई ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क टूट गया है और हजारों लोग फंसे हुए हैं।
तारे शहर के पास एक 63 वर्षीय व्यक्ति का शव पानी में मिला, जबकि मिड नॉर्थ कोस्ट में एक लापता युवक की भी मौत की पुष्टि हुई है। कॉफ्स हार्बर के पश्चिम में एक महिला की कार बाढ़ में फंस गई, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
राज्य में 140 से अधिक बाढ़ चेतावनियां जारी की गई हैं और करीब 50,000 लोगों को घर छोड़ने की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। 100 से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है।