भूस्खलन में 22 जवान हुए लापता, मिली भारी बारिश की चेतावनी

वियनताम में भारी बारिश के चलते हुआ भूस्खलन में आर्मी ब्रेकर्स (Army barracks) तक पहुंच गया।

Update: 2020-10-18 06:02 GMT
भूस्खलन में 22 जवान हुए लापता, मिली भारी बारिश की चेतावनी
  • whatsapp icon

वियनताम में भारी बारिश के चलते हुआ भूस्खलन में आर्मी ब्रेकर्स (Army barracks) तक पहुंच गया। यहां तक पहुंचे भूस्खलन में 22 जवान लापता हो गए हैं। सभी जवानों को ढूंढ़ा जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते यहां पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते तक यहां पर भारी बारिश की आशंका है।

बता दें कि पिछले दिनों वियतनाम में एक दर्दनाक हादसा हो गया था। यहां बचाव दल ने भूस्खलन की चपेट में आए 11 सैन्यकर्मियों और दो अन्य लोगों के शव बरामद किया था।ये कर्मी भूस्खलन की दूसरी घटना के पीड़ितों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इस दौरान ये खुद दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए, जिसमें इनकी मौत हो गई। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह सूचना दी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के अधिकारी मंगलवार को वन रेंजर की एक चौकी पर आराम कर रहे थे, जब एक पहाड़ी का हिस्सा ढह गया, जिसकी चपेट में चौकी आ गई। टीम के केवल आठ लोग ही बचने में कामयाब रहे। वे थुआ थिएन-ह्यू प्रांत में एक पनबिजली संयंत्र के निर्माण स्थल पर जा रहे थे, जहां हुए भूस्खलन में दर्जनों लोग लापता हो गए थे। मध्य वियतनाम में पिछले हफ्ते से अब तक बाढ़ में कम से कम 36 लोगों की जान जा चुकी है। यहां हालात कब बिगड़ जाएं कहा नहीं जा सकता है।

Tags:    

Similar News