World वर्ल्ड: टेक्सास से ओहायो तक फैले घातक तूफानों और मूसलधार बारिश से अमेरिका के मध्य हिस्से में भारी तबाही मची है। बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियाँ और नाले उफान पर हैं, जिससे अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। शनिवार को फिर से दक्षिण और मिडवेस्ट क्षेत्रों में तेज बारिश और फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गई।
अब तक कम से कम 16 लोगों की जान जा चुकी है। मिसौरी, इलिनोइस और केंटकी जैसे इलाकों में 6 से 9 इंच तक बारिश दर्ज की गई, जिससे खेत, सड़कें और रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई नदियों का जलस्तर अगले कुछ दिनों में और बढ़ सकता है, जिससे पुल, सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे पर संकट गहरा सकता है।