13 लोगों की मौत, शक्तिशाली भूकंप से इस देश में तबाही

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-07-29 02:08 GMT

जापान. जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी. जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने बताया कि इस आपदा में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं और कई अब भी लापता हैं. प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है.

भूकंप के सबसे ज्यादा असर वाले कुमामोतो प्रांत के काशिमा टाउन में स्थित एयॉन मॉल की दूसरी मंजिल ढह गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट से यह हादसा हुआ. मलबे से चार लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया, जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. राहत दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर. 


Tags:    

Similar News