World वर्ल्ड: रविवार रूस पर हुए एक बड़े यूक्रेनी ड्रोन हमले को रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने विफल कर दिया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, करीब चार घंटे तक चले इस अभियान में 95 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया या नष्ट किया गया।
इनमें से दो ड्रोन मास्को के पास रोके गए, जबकि अधिकतर हमले रूस के केंद्रीय और दक्षिणी क्षेत्रों में हुए। बाद में मास्को के मेयर ने बताया कि राजधानी के नजदीक कुल 11 ड्रोन को नष्ट किया गया है।
इस घटना के चलते कुछ समय के लिए मास्को के तीन प्रमुख हवाईअड्डों को बंद करना पड़ा। वहीं, तुला और त्वेर शहरों में भी ड्रोन को वायु सुरक्षा बलों ने मार गिराया।इस हमले से कोई बड़ा नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं है।