VIDEO: 2016 में सपना चौधरी ने दिया 'सॉलिड परफॉर्मेंस', ठुमके पर फैंस हुए पागल

मां बनने के बाद सपना चौधरी ने धमाकेदार वापसी कर ली है। हाल ही में सपना दिल्ली में स्पॉट की गई थीं।

Update: 2020-12-19 12:02 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेसक | मां बनने के बाद सपना चौधरी ने धमाकेदार वापसी कर ली है। हाल ही में सपना दिल्ली में स्पॉट की गई थीं। इसके अलावा उनका नया म्यूजिक वीडियो Katal भी आउट हो चुका है। इसके साथ ही सपना चौधरी के पुराने डांस वीडियोज के वायरल होने का सिलसिला लगातार चल रहा है। इसी बीच सपना का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो बेहतरीन डांस मूव्स करती दिखाई दे रही हैं।

सपना चौधरी का ये बेहतरीन डांस वीडियो साल 2016 का है। जिसमें वो अपने पहले गाने 'सॉलिड बॉडी' पर सॉलिड परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। सपना के लटके झटके, ठुमके और कातिलाना मूव्स पर फैंस पागल हुए जा रहे हैं। वहां इकट्ठी भीड़ भी बेकाबू होती दिखाई दे रही है।
Full View
सपना के इस डांस वीडियो को music lovers चैनल पर अपलोड किया गया है। वहीं इसे अबतक 12 लाख 86 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 9 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। साथ ही कमेंट का सिलसिला 2020 में भी यूंही चल रहा है
सपना चौधरी ने आर्थिक तंगी की वजह से डांस की शुरुआत की थी। रागिनी कार्यक्रम में घर का खर्च चलाने के लिए सपना डांस करती थी। हालांकि पहले सपना को ना ही ज्यादा पैसे मिलते थे। ना ही इतनी पॉपुलैरिटी। इसके बावजूद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। इसी का नतीजा है कि आज सपना चौधरी को पूरा देश जानता है। साथ ही उन्हें एक परफॉर्मेंस के लिए लाखों रुपए मिलते हैं।


Tags:    

Similar News