जनता से रिश्ता वेबडेस्क| उर्वशी रौतेला आए दिनों अपनी फोटोज और वीडियोज से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं आज गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने अपने फैंस को शुभकामनाए दी हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल पेज पर एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में वे भारतीय वेशभूषा में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-मन में स्वतंत्रता, शब्दों में ताकत, हमारे खून में पवित्रता, हमारी आत्माओं में गर्व, हमारे दिलों में उत्साह, हमारे भारत को गणतंत्र दिवस पर सलाम। एक हजार हमारे महान राष्ट्र को सलाम करता है। यह और भी समृद्ध हो सकता है। बुद्धि उम्र से नहीं, बल्कि शिक्षा और सीखने से आती है। हम इस गणतंत्र दिवस पर भारत की बहादुर आत्माओं भगत सिंह, महात्मा गांधी, सरोजिनी नायडू, और रवींद्रनाथ टैगोर को सलाम करते हैं। सभी तरफ से गणतंत्र दिवस 2021 की शुभकामनाएं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी लोकेशन भी शेयर की है। एक्ट्रेस की लोकेशन के मुताबिक वे इस समय साउथ में हैं। वीडियो में उनके प्राकृतिक मौसम को देखा जा सकता है। उर्वशी इसमें गोल्डन साड़ी पहनी हुई दिखाई दे रही हैं।
एक्ट्रेस की वर्कफ्रंट की बात करें तो वे कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में नजर आईं थीं। जिसमें गौतम गुलाटी और अर्चना पूरन सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं उनका गाना रिलीज हुआ है 'चांद कहां से लाओगी' जिसमें वे मोहसीन खान के साथ नजर आईं थीं। इसके साथ ही। वे तेलुगू फिल्म 'ब्लैक रोज' में भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत सिंह साहब द ग्रेट से की थी।
बता दें जब से उर्वशी ने अरब फैशन वीक की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। जो काफी वायरल हुई थीं। वे इस फैशन वीक में शो स्टॉपर रही थीं। खासबात तो यह है कि अरब फैशन वीक में शो स्टॉपर रहने वाली उर्वशी पहली भारतीय महिला हैं।


Tags: