हाईवे के बीचोंबीच बैठा नजर आया तेंदुआ, देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है. जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी पंसद किया जाता है. ये वीडियोज कई बार हैरान कर देने वाले होते हैं तो वहीं कई बार कुछ वीडियो ऐसे सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकिन करना मुश्किल हो जाता है. हाल के दिनों में ऐसा ही वीडियो सामने आया है.
हम सभी जानते हैं कि तेंदुआ अपनी फुर्ती के लिए सारे जंगल में जाना जाता है, लेकिन इंसानों के बढ़ते लालच ने इनके घरों को अब उजाड़ना शुरू कर दिया है. जिस कारण अब इन जीवों का दखल इंसानी बस्ती में अब बढ़ गया है. इसी से जुड़ा एक वीडियो एक इन दिनों सामने आया जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.
ये देखिए वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेंदुआ सड़क के किनारे बैठा हुआ है और वह जोर-जोर से हाफ रहा है. फिर अचानक से वो छलांग लगाकर लोहे के जाल पार कर जंगल में चला जाता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने भी अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यही वजह है कि कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई. एक यूजर ने कहा कि हम उनके घरों उजाड़ रहे हैं. जंगल के ऊपर से ब्रिज बनाकर कई देशों में नीचे जंगल को बचाया जाता है ताकि जानवर भी अपने रास्तों पर चलते रहें, उनका जीवन हमारे विकास से प्रभावित ना हो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या छलांग मारी है, इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपना-अपना रिएक्शन दिया.