उत्तराखंड: जिला अस्पताल में बढ़ रही है मरीजों की भीड़

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-07-16 14:07 GMT
अल्मोड़ा। लगातार बदल रहे मौसम से इन दिनों लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी 350 रही। सुबह से अस्पताल में मरीजों की कतार रही।
जिला अस्पताल में सर्दी जुकाम, खांसी, एलजी, पेट दर्द, गठिया आदि रोगों के मरीज बढ़े हैं। शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी 350 पहुंची। सुबह से ही अस्पताल के पर्ची काउंटर में मरीजों की कतार रही। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतार रही। इधर, डॉ. मनीष पंत ने बताया की इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। बदलते मौसम में बच्चों के खान पान पर ध्यान देना चाहिए। भोजन हल्का लेना चाहिए। फलों को धो कर खाएं। पानी स्वच्छ पीएं। दूषित पानी पीने से जल जनित रोग फैलने की आशंका रहती है। इधर, रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने से कई मरीजों का अल्ट्रासाउंड पीएमएस डॉ. कुसुमलता ने किया।
Tags:    

Similar News