आर्थिक राशिफल: 02 अक्टूबर 2020

आर्थिक राशिफल: 02 अक्टूबर 2020

Update: 2020-10-02 01:12 GMT

आर्थिक राशिफल 

मेष: 

मेष राशि के जातक अपने साझेदारों के साथ संबंध सुधारने के लिए बातचीत व शर्तों में पारदर्शिता बनाए रखेंगे। छोटी यात्रा कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाली होगी। व्यापारियों के लिए लाभदायक दिन है। कमाई की अच्छी संभावना बन रही है। खर्च भी नियंत्रित रहेगा।

वृषभ:

वृष राशि के जातक अपने बुद्धि बल से अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को भी अपने उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सफलता दिलाने वाला दिन है। कमाई के अच्छी संभावना बन रही है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों कि मन में चंचलता रहेगी। कामकाज के साथ-साथ मनोरंजन की तरफ उनका ध्यान रहेगा। जोखिम पूर्ण काम करने से भी आज आप नहीं हिचकेंगे। कमाई के लिहाज से भी बहुत अच्छा दिन है। महालक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के कामकाज के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। काम के साथ-साथ जमीन-जायदाद संबंधी मसले पर भी आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। मैनेजमेंट क्षमता सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कमाई के लिहाज से भी दिन अच्छा है।

सिंह:

सिंह राशि के जातक कोई बात जो डर या झिझक की वजह से अपने उच्च अधिकारियों से कह नहीं पा रहे थे, आज उन्हें उसे बोलने का साहस प्राप्त होगा। उनकी बात को सराहा जाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके पक्ष में हैं। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातक कामकाज के साथ-साथ कार्यक्षेत्र का माहौल हल्का बनाने के लिए कुछ हंसी मजाक भी करते रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय अच्छा है। फाइनेंशियल प्लानिंग लाभदायक सिद्ध होगी। भोग विलासिता की वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।

तुला:

तुला राशि के जातक कार्यक्षेत्र में बहुत ही व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाएंगे। स्वयं की छवि बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। काम को व्यवस्थित रूप से करने से सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। कमाई की अच्छी संभावनाएं बन रही है। खर्च को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। व्यर्थ के झंझट से दूर रहने का प्रयास करेंगे और अपने काम पर ही फोकस करेंगे। बैंक से संबंधित कुछ कार्य आज आपको निपटा सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। निवेश भविष्य को सुरक्षित करने में सहायक होगा।

धनु:

धनु राशि के जातकों को सामाजिक संपर्कों का लाभ मिलेगा। संबंधों को मजबूत बनाने की तरफ प्रयासरत रहेंगे। जिसकी मदद से कोई नई डील आपको मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। रोजाना की आमदनी के साथ-साथ पुराना रुका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना बन रही है। जोश में आकर खरीदारी करने से बचें।

मकर:

मकर राशि के जातकों को संचार सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बातचीत से बहुत हद तक काम पूरे हो जाएंगे। काम के दबाव को मैनेज करने के लिए सही योजना बनाना लाभदायक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। धार्मिक क्रियाकलापों पर धन खर्च का योग बन रहा है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग आज मिलने वाला है, जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरा करने पर ध्यान देंगे। पैसों के मामले में बहुत ही अच्छा दिन है। मां लक्ष्मी की कृपा आज आप पर बनी हुई है।

मीन:

मीन राशि के जातकों के विवेकपूर्ण निर्णय व कामकाज के लिए प्रतिबद्धता सफलता दिलाने में सहायक रहेंगे। आज आपका ध्यान अपने फाइनेंस को रिअरेंज करने की तरफ भी रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सहायता लेने से लाभ हो सकता है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। धन के निवेश पर खर्च करेंगे

Similar News