आज का टैरो राशिफल: 7 दिसंबर 2021

टैरो राशिफल

Update: 2021-12-07 00:52 GMT

मेष:

आप उर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।
वृषभ:
आप आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आएगी, जिस कारण मन परेशान हो सकता है।
मिथुन:
इस समय मकान और जमीन के सौंदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।
कर्क:
आप कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।
सिंह:
घर, गृहस्‍थी, दाम्‍पत्‍य जीवन से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।
कन्या:
मानसिक तनाव कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।
तुला:
भाग्‍य और धर्म आदि बातों पर ध्‍यान केंद्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलंदियों पर होगी।
वृश्चिक:
खर्च के मुद्दों पर ध्‍यान केंद्रित होगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित हो सकते हैं। खान-पान की अनियमितता से बचना चाहिए।
धनु:
भाई-बहन, बंधु-बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का मन बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर:
धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।
कुंभ:
जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।
मीन:
इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।(राधाबल्लभ मिश्र)


Tags:    

Similar News

-->