आज का पंचाग : 11 मार्च 2021

आज का पंचाग

Update: 2021-03-11 00:47 GMT

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 20, शक संवत् 1942 फाल्गुन कृष्ण, त्रयोदशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवंत् 2077। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 28, रज्जब 26, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 मार्च सन् 2021 ई॰।

सूर्यउत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु:। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 40 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।
घनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 45 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ, शिव योग प्रातः 09 बजकर 24 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ।
वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 40 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 09 बजकर 21 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : महाशिवरात्रि व्रत
सूर्योदय का समय 11 मार्च : सुबह 06 बजकर 35 मिनट।
सूर्यास्त का समय 11 मार्च : शाम 06 बजकर 27 मिनट।
आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 म‍िनट से 12 बजकर 55 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम को 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 39 मिनट तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 55 म‍िनट तक। अमृत काल सुबह 11 बजे से रात के 12 बजकर 42 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त 12 मार्च की सुबह 4 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 म‍िनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक गुल‍िक काल रहेगा। यमगंड सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 म‍िनट तक। भद्रा दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक। पंचक सुबह के 9 बजकर 21 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक।
आज के उपाय : रुद्राष्टक का पाठ करें, भगवान शिव का अभिषेक करें।


Tags:    

Similar News

-->