ZTE F50 Portable WiFi स्टोरेज एडिशन की सेल, जानिए इसकी कीमत

Update: 2024-08-12 04:50 GMT
 ZTE F50 Portable WiFiटेक न्यूज़ :ZTE ने अपने नए F50 5G पोर्टेबल WiFi स्टोरेज एडिशन की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी का यह पोर्टेबल WiFi स्टोरेज एडिशन 256 GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें एक्सपेंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। स्टोरेज स्पेस को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें हाई स्पीड इंटरनेट के साथ-साथ बड़ी मात्रा में स्टोरेज स्पेस की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और उपलब्धता के साथ-साथ फीचर्स के बारे में।
ZTE F50 की कीमत, उपलब्धता
कंपनी ने ZTE F50 को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 529 युआन (करीब 6000 रुपये) है। डिवाइस को JD.com से खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री अब शुरू हो गई है।
ZTE F50 के फीचर्स
ZTE F50 में डुअल मोड 5G नेटवर्क सपोर्ट है। यह सब-6GHz फ्रीक्वेंसी बैंड पर काम करता है। इसकी अधिकतम डाउनलोड स्पीड 1.6GB प्रति सेकेंड है। जबकि अपलोड स्पीड 225Mbps है। इसमें डुअल स्टोरेज मोड है। यह वायर्ड के साथ-साथ वायरलेस कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। इसमें वायर्ड कनेक्टिविटी के लिए USB 3.0 टाइप-सी इंटरफेस दिया गया है।
डिवाइस में WiFi 2×2 MIMO तकनीक दी गई है। इसमें लंबी दूरी की कवरेज के लिए डुअल बैंड सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस का डाइमेंशन 78.7mmX62.8mmX10.3mm है और इसका वजन सिर्फ 50 ग्राम है। इसे आसानी से जेब या बैग में रखा जा सकता है। इसमें एक साथ 10 डिवाइस कनेक्टिविटी का फीचर दिया गया है। यानी एक साथ कई लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए यह ग्रुप और आउटडोर इस्तेमाल के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है।
Tags:    

Similar News

-->