नई दिल्ली: YouTube की सर्विस अचानक से कुछ देशों में ठप हो गई है. डाउनडिटेक्टर ने भी इसकी जानकारी दी है और कई हजार लोगों ने इसकी रिपोर्ट भी की है. जब लोगों ने Youtube पर विजिट किया तो उनको स्क्रीन पर Something Went Wrong का मैसेज नजर आया. अमेरिका में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउन डिटेक्टर पर इसकी रिपोर्ट की है.
YouTube की सर्विस दुनियाभर में प्रभावित हुई हैं, जहां बहुत से लोगों का यूट्यूब होमपेज डाउनलोड नहीं हो रहा है और उनको ये मैसेज दिखा रहा है, जिसका स्क्रीनशॉट हमने नीचे शेयर किया है. भारत, ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों में Youtube प्रभावित हुआ है.
दुनियाभर के पोर्टल की सर्विस और आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने भी Youtube Down होने की जानकारी दी है. यह प्रॉब्लम पोर्टल और ऐप दोनों पर सामने आई है.