Xiaomi ने चुपके से बढ़ा दी इन स्मार्टफोन की वारंटी,

Update: 2023-06-01 10:35 GMT
Xiaomi ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की वारंटी एक साथ बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi ने Redmi, Xiaomi और Poco फोन की वारंटी बढ़ा दी है, हालांकि अभी Xiaomi ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max, Mi 11 Ultra और Poco X3 Pro की वारंटी बढ़ा दी गई है। जिन ग्राहकों ने इस फोन को खरीदा है उन्हें अब दो साल की वारंटी मिलेगी। कंपनी ने यह फैसला कैमरा और मदरबोर्ड में आ रही दिक्कतों को लेकर लिया है।
कई यूजर्स ने दावा किया था कि अपडेट के बाद पोको और रेडमी फोन के कैमरे ने काम करना बंद कर दिया है। अब फोन पर दो साल की वारंटी मिलेगी और अगर इस दौरान कोई दिक्कत आती है तो इसे फ्री में रिपेयर किया जाएगा। Xiaomi की ओर से Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को मार्च 2021 में लॉन्च किया गया था और इसके बाद Poco X3 Pro को लॉन्च किया गया था। Mi 11 Ultra को भी 2021 में ही लॉन्च किया गया था।
शाओमी ने अपने ग्राहकों के लिए फ्री मोबाइल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया है। यह कैंप 1 से 10 जून तक चलेगा। इस दौरान आप किसी भी नजदीकी शाओमी सर्विस सेंटर पर अपने फोन की फ्री में जांच करवा सकते हैं। इस दौरान फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा होगी और बैटरी बदलने पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
Tags:    

Similar News

-->