Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च होगा 9200mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले मॉडल के साथ! जानें सबकुछ
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। Xiaomi Pad 8 लॉन्च डेट भारत में 28 फरवरी के लिए निर्धारित है। लॉन्च से पहले इसके कई स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। टैबलेट को कंपनी दो वर्जन में पेश करेगी। एक मॉडल में स्टैंडर्ड डिस्प्ले होगा जबकि अन्य में नैनो टेक्स्चर डिस्प्ले देखने को मिलेगा। टैबलेट में 9200mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। आइए जानते हैं Xiaomi Pad 8 में और कौन से फीचर्स होंगे खास!
Xiaomi Pad 8 Launch Date in India
Xiaomi Pad 8 टैबलेट भारत में 28 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। इसमें कंपनी दो वर्जन पेश करेगी। ये वर्जन इसके डिस्प्ले के आधार पर भिन्न होंगे। टिप्स्टर योगेश बरार के मुताबिक, Xiaomi Pad 8 में एक स्टैंडर्ड डिस्प्ले वर्जन होगा जबकि दूसरा नैनो टेक्स्चर डिस्प्ले के साथ पेश होगा। कहा गया है कि यह रिफ्लेक्शन को 70 प्रतिशत तक कम कर देगा। Amazon पर इसके कई फीचर्स का खुलासा किया गया है।
Xiaomi Pad 8 Specifications (Expected)
Xiaomi Pad 8 के कई स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले बाहर आ गए हैं। टैबलेट में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलने वाला है। जिसने AnTuTu बेंचमार्क पर 20 लाख से ज्यादा का स्कोर किया है। खबरों के मुताबिक टैबलेट में 9000mAh की विशाल बैटरी होगी जो सिंगल चार्ज में दो दिन तक का बैकअप दे सकती है। Xiaomi Focus Pen Pro और Xiaomi Focus Keyboard जैसे एक्सेसरी का सपोर्ट भी यहां दिया गया है।
Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच का डिस्प्ले आ सकता है। टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। यह 3.2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है। Android 16 आधारित HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर यह रन कर सकता है। साउंड के लिए टैबलेट में चार स्पीकर होंगे और साथ में Dolby Atmos सपोर्ट भी मिल सकता है। डिवाइस में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और USB Type-C की कनेक्टिविटी मिल सकती है। इसकी मोटाई 5.7mm के करीब और वजन 485 ग्राम के करीब हो सकता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।