439L कैपेसिटी और MIJIA app कंट्रोल के साथ आया Xiaomi MIJIA रेफ्रिजरेटर

Update: 2024-08-04 07:47 GMT
Xiaomi टेक न्यूज़ : Xiaomi ने नया MIJIA Fresh Storage 439L Cross Ice Crystal White Refrigerator लॉन्च किया है। घरेलू बाजार में पेश किया गया यह फ्रिज 3.2mm आइस क्रिस्टल व्हाइट ग्लास पैनल के साथ आता है। इस वजह से इसे साफ करना बेहद आसान है। यह वाटर रेसिस्टेंट है और ऑयल रेसिस्टेंस को भी सपोर्ट करता है। इसकी बॉडी की मोटाई 60cm है। इसमें फ्रंट में हीट डिसिपेशन सिस्टम भी दिया गया है, ताकि ऑपरेट करते समय यह गर्म न हो। इसकी स्टोरेज क्षमता 439 लीटर है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी
फीचर्स के बारे में।
Xiaomi MIJIA Refrigerator 439L Ice Crystal White की कीमत (via) 3999 युआन (करीब 46,000 रुपये) है। कंपनी ऑफर के तहत इसे 3499 युआन की लॉन्च कीमत पर दे रही है। इसकी बिक्री 24 जून से शुरू होगी।जैसा कि पहले बताया गया है, MIJIA Fresh Storage Ice Crystal Refrigerator में 3.2mm आइस क्रिस्टल व्हाइट ग्लास पैनल है। जिससे फ्रिज को साफ करना आसान है। यह पानी और तेल प्रतिरोधक क्षमता को भी सपोर्ट करता है। इसकी बॉडी की मोटाई 60 cm है ​​और स्टोरेज क्षमता 439 लीटर है।
फ्रिज में क्रॉस डोर पार्टीशन डिजाइन है। इसके फ्रिज की क्षमता 260 लीटर है। जबकि फ्रीजर की क्षमता 154 लीटर है। इसमें 25 लीटर क्षमता का अलग कम्पार्टमेंट है जिसमें मां और बच्चे का सामान रखा जा सकता है। फ्रिज में 360 डिग्री एयर कूलिंग सर्कुलेशन है। कंपनी इसके कंप्रेसर के साथ 10 साल की वारंटी दे रही है। फ्रिज का वजन 86 किलोग्राम है। इसका डाइमेंशन 825 x 680 x 2,030mm है। इसमें डिवाइस कंट्रोलिंग के लिए MIJIA ऐप का सपोर्ट भी है। इसके अलावा, यह XiaoAi वॉयस कंट्रोल को भी सपोर्ट करता है।
Tags:    

Similar News

-->