X और क्लाउडफ्लेयर डाउन, यूजर्स हो रहे परेशान

Update: 2025-11-18 12:19 GMT

नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) और इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी क्लाउडफ्लेयर (CloudFlare) को दुनिया भर से डाउन होने की शिकायतें सामने आ रही हैं. X के हजारों यूजर्स ने ऐप का उपयोग करने में समस्याओं की सूचना दी है. क्लाउडफ्लेयर भी डाउन हो गया है, जिससे कई यूजर्स समस्याओं की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए डाउन डिटेक्टर पर पहुंच गए हैं.

X यूजर्स ने बताया है कि वे न तो ऐप को सही ढंग से एक्सेस कर पा रहे हैं और न ही कंटेंट देख पा रहे हैं. इस डाउनटाइम के कारण उपयोगकर्ताओं को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इस्तेमाल करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
क्लाउडफ्लेर के डाउन होने से इंटरनेट के एक बड़े हिस्से पर असर पड़ा है, क्योंकि यह वेबसाइटों को सुरक्षित और तेज रखने के लिए एक प्रमुख सेवा प्रदाता है. यूजर्स इस समस्या को तुरंत ठीक करने की मांग कर रहे हैं.

Tags:    

Similar News

null