5000mAh बैटरी और 13MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Wiko Hi Enjoy 70 5G स्मार्टफोन

Update: 2024-09-02 13:11 GMT
Smartphone मोबाइल न्यूज़: हुवावे इकोसिस्टम ब्रांड Wiko ने चीनी मार्केट में किफायती स्मार्टफोन Wiko Hi Enjoy 70 5G लॉन्च कर दिया है। Wiko Hi Enjoy 70 5G में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है। इसमें 13 मेगापिक्सल का AI पावर्ड कैमरा है। यहां हम आपको Wiko Hi Enjoy 70 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन, कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Wiko Hi Enjoy 70 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो Wiko Hi Enjoy 70 के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 युआन (11,743), 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1199 युआन (14,175) और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1399 युआन (16,524) है। यह स्मार्टफोन 6 सितंबर को सुबह 10:08 बजे प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।
Wiko Hi Enjoy 70 5G स्पेसिफिकेशन
Wiko Hi Enjoy 70 5G में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले ऑलवेज ऑन डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। Wiko Hi Enjoy 70 में ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 700 प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन हैं। यह स्मार्टफोन HarmonyOS पर काम करता है और HarmonyOS Connect सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का AI पावर्ड कैमरा है जो सुपर नाइट मोड, AI ब्यूटी और AI स्नैपशॉट को सपोर्ट करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 13 घंटे की ऑनलाइन मूवी और 11 घंटे की शॉर्ट वीडियो ब्राउजिंग देती है। डाइमेंशन की बात करें तो Wiko Hi Enjoy 70 की लंबाई 168.3mm, चौड़ाई 77.7mm, मोटाई 8.98mm और वजन 202 ग्राम है। यह स्मार्टफोन आइस क्रिस्टल ब्लू, स्नो व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।
Tags:    

Similar News

-->