Vodafone Idea की खास सर्विस, अब बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे वॉइस कॉल, जानिए पूरी डिटेल्स

Update: 2021-04-30 11:19 GMT

वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने कुछ ही समय पहले एक खास सर्विस लॉन्च की है। इस सर्विस की मदद से Vi यूजर्स बिना नेटवर्क के भी वॉइस कॉल कर सकेंगे। वोडाफोन-आइडिया की यह सर्विस WiFi Calling है। कंपनी की यह सर्विस गोवा, कोलकाता, गुजरात, दिल्ली और मुंबई में वोडाफोन-आइडिया के सभी प्रीपेड और पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि यह सर्विस जल्द ही दूसरे राज्यों में भी उपलब्ध होगी। लेकिन आपको बताते ये कि Vi की इस सर्विस का फायदा हर वोडाफोन-आइडिया यूजर नहीं उठा सकता है। दरअसल यह सर्विस अभी भी कुछ चुनिंदा फ़ोनों पर ही काम करती है।

Vi ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि iPhone 6s और इसके बाद आए सभी iPhone यूजर्स को अब VoWi-Fi का सपोर्ट मिलने लगेगा। इसका मतलब है कि iPhone SE 2016, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 7 सीरीज, iPhone 8 सीरीज, iPhone X सीरीज, iPhone 11 सीरीज, iPhone SE 2020 और लेटेस्ट iPhone 12 सीरीज सहित सभी iPhones यूजर्स जो वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं वो अब wifi कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे।
ये Andorid फोन करते हैं VoWi-Fi कॉलिंग को सपोर्ट
>> कुल मिलाकर वोडा-आइडिया की वाई-फाई कॉलिंग सर्विस Xiaomi, Realme, Oppo और OnePlus सहित अन्य ब्रांडों के स्मार्टफोन को सपोर्ट कर रही है।
>> OnePlus डिवाइस जो वीएवाई के वाई-फाई को सपोर्ट करते हैं, वे हैं वनप्लस 6, वनप्लस 6 टी, वनप्लस 7, वनप्लस 7 प्रो, वनप्लस 7 टी, वनप्लस 7 टी प्रो, वनप्लस 8, वनप्लस 8 प्रो, वनप्लस 8 टी, ​​वनप्लस नॉर्ड, वनप्लस 9, वनप्लस 9 प्रो, वनप्लस 9 आर।
>> केवल एक Samsung का डिवाइस है जो Vi के VoWi-Fi का समर्थन करता है, और यह गैलेक्सी A50 है।
>> Realme के फोन की बात करें तो Realme 5, Realme 5S, Realme 5i, Realme 7i, Realme 8 Pro और Realme Narzo 20A स्मार्टफोन हैं, जो वोडाफोन आइडिया के वाई-फाई कॉलिंग को सपोर्ट करते हैं।
>> वहीं oppo की बात करें तो Oppo Reno 5 Pro 5G, Oppo F19 Pro+ 5G, Oppo F19 Pro, Oppo Reno 4, Oppo Reno2 Z और Oppo A5 2020 है जो वाई-फाई कॉलिंग को सपोर्ट करते हैं।
>> Xiaomi के कई डिवाइस Vi की wifi कॉलिंग को सपोर्ट करते हैं इस लिट्स में Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max के साथ-साथ Poco डिवाइस जैसे कि पोको M2, पोको X2, पोको X3, पोको C3 और Mi स्मार्टफोन जैसे Mi 10, Mi 10i शामिल हैं।
Tags:    

Similar News