Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
नई दिल्ली: बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo T5 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 1.5K डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर MediaTek Dimensity 7500 Turbo दिया जाएगा। इस सीरीज में Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5x 5G और Vivo T5 Pro 5G को पेश किया गया है।
आगामी स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रसोाइट लाइव हो गई है। भारत में Vivo T5 5G को 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में स्काइलाइन डिजाइन होगा। हाल ही लॉन्च किए गए Vivo S2 में यह डिजाइन दिखा था। इस स्मार्टफोन की टीजर इमेज में रियल पैनल के ऊपरी आधे हिस्से में हॉरिजॉन्टल कैमरा बार है। इसमें दो कैमरा और एक LED लाइट रिंग है। Vivo T5 5G में कर्व्ड डिजाइन होगा। Vivo का दावा है कि यह 34,999 रुपये से 49,999 रुपये के प्राइस सेगमेंट में सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.9 mm की होगी।
Vivo T5 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,050 mAh की बैटरी होगी। हाल ही में Vivo T5 Lite 5G को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 पर चलता है। इसमें AI से जुड़े AI Creation और AI Caption जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Vivo T5 Lite 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 44 W FlashCharge के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।