Technology प्रौद्योगिकी: चीनी मोबाइल बनाने वाली कंपनी वीवो ने हाल ही में मिड-रेंज बजट मार्केट में एक नया 5G फोन लॉन्च किया है। इसे पिछले साल लॉन्च हुए वीवो Y31 का सक्सेसर माना जा सकता है। इसके मेन फीचर्स में बड़ी बैटरी और 50 MP का कैमरा शामिल है। ये इस फोन के मेन फीचर्स हैं।
फीचर्स में एंड्रॉयड 16 OS, ओरिजिन OS 6, IP68, IP69 रेटिंग, मीडियाटेक डाइमेंशन 7360 चिपसेट, 8GB+128GB, 8GB+256GB, 7,200 mAh बैटरी, 44 वॉट फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी, 6.75-इंच HD+LCD डिस्प्ले, 120 Hz रिफ्रेश रेट, 1,250 nits पीक ब्राइटनेस, AI फीचर्स, 219 ग्राम वजन, 2 नैनो सिम, 50 MP+2 MP मेन कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, 8 MP सेल्फी कैमरा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 400 परसेंट वॉल्यूम बूस्ट शामिल हैं।
फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड कलर में उपलब्ध है। इसकी कीमत Rs. 24,999/Rs. 27,999 है। ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध है। अलग-अलग कार्ड पर डिस्काउंट मिलता है।