यूएस छात्र वीजा अपने उच्चतम स्तर पर

अमेरिकी राजदूत : हर पांच में से एक भारतीय

Update: 2023-06-07 15:58 GMT

US Student Visa to इंडियंस |  2022 में हर पांच में से एक अमेरिकी छात्र वीजा भारतीय छात्रों को जारी किया गया था, जो दुनिया में भारतीय आबादी के अनुपात से अधिक है। जबकि इस साल 10 लाख से अधिक वीजा प्रोसेस करने का लक्ष्य है।

'अमेरिका की ओर से जारी किए जाने वाले वीजा की संख्या में हो रही बढ़ोतरी दर्शाती है कि अमेरिका-भारत संबंधों की मजबूती अपने चरम पर है।' यह कहना है भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी का। गार्सेटी नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से आयोजित सातवें वार्षिक वीजा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गार्सेटी के अनुसार, 2022 में हर पांच में से एक अमेरिकी छात्र वीजा भारतीय छात्रों को जारी किया गया था, जो दुनिया में भारतीय आबादी के अनुपात से अधिक है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीयों ने दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है और संसाधित किए जा रहे वीजा आवेदनों की बढ़ती संख्या प्रशंसनीय है।

सातवें वार्षिक छात्र वीजा दिवस के दौरान, नई दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई के कांसुलर अधिकारियों ने लगभग 3500 भारतीय छात्र वीजा आवेदकों का साक्षात्कार लिया। यह 2021-2022 शैक्षणिक वर्ष के दौरान लगभग 2,00,000 भारतीय छात्रों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की कुल आबादी का 21 प्रतिशत से अधिक भारतीय छात्र हैं। 

Tags:    

Similar News

-->