UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे

Update: 2026-07-13 08:37 GMT
नई दिल्ली: EPFO ने अपनी सर्विस में मेंटेनेंस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने के बाद बदलाव कर दिया है। ऐसे में अगर आप पोर्टल फिर से चालू होने के बाद EPFO ​​की सर्विस का उपयोग करने का सोच रहे हैं तो काफी कुछ आपको बदला हुआ नजर आएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने मेंबर के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करने और नया UAN जनरेट करने का तरीका बिलकुल बदल दिया है। अब इन दोनों सर्विस का उपयोग करने के लिए UMANG ऐप पर जाना होगा, जिसके लिए यूजर्स को आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। आइए EPFO की UAN सर्विस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
UAN एक्टिवेशन के लिए जाना होगा UMANG ऐप पर
अगर आप UAN एक्टिवेट करना चाहते हैं तो यह सुविधा EPFO पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। जी हां UAN एक्टिवेट करने के लिए UMANG ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इस प्रोसेस में आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन की जरूरत होती है, जिससे बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन एक जरूरी स्टेप बन जाता है। यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस ऐप (UMANG) EPFO ​​समेत अलग-अलग सरकारी विभागों की डिजिटल सर्विसेज को एक साथ लाता है। EPFO ​​ने अपनी वेबसाइट के जरिए नया UAN बनाने का ऑप्शन भी हटा दिया है। यह सर्विस भी पूरी तरह से UMANG प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो गई है।
कैसे एक्टिवेट करें अपना UAN?
आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा।
ऐप खोलने के बाद EPFO ​​सर्विसेज का चयन करना होगा।
फिर UAN सर्विसेज थ्रो फेस ऑथेंटिकेशन पर जाना होगा।
उसके अंदर UAN एक्टिवेशन ऑप्शन का चुनना होगा।
इसके बाद यूजर्स को आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।
वेरिफिकेशन सफल होने के बाद सब्सक्राइबर अपने UAN को एक्टिवेट करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
कैसे जनरेट करें UAN?
नया यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जनरेट करने के लिए आपको UMANG ऐप पर जाना होगा।
ऐप खोलने के बाद यूजर्स को EPFO ​​सर्विसेज में जाना होगा।
फिर उसके बाद UAN एलोटमेंट और एक्टिवेशन का चयन करना होगा।
इसके बाद UAN जनरेट करने से पहले आधार फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।
Tags:    

Similar News