पेट्रोल सुपरकारों से भी तेज है यह इलेक्ट्रिक हाइपर कार
एक दिन में बनाए इतने रिकॉर्ड
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अगर हम आपको बताएं कि दुनिया में ऐसी इलेक्ट्रिक कार भी है जो कई सुपरकारों से भी तेज है। तो आप क्या कहेंगे। हम इस खबर में ऐसी ही एक कार की जानकारी दे रहे हैं जो सुपरकारों से भी तेज है और इस कार ने एक दिन में कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं।
क्रोएशियाई कार कंपनी रिमैक ऑटोमोबिली की इलेक्ट्रिक हाइपर कार नेवेरा ने नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसमें सबसे पहला रिकॉर्ड जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को सिर्फ 1.81 सेकेंड में हासिल किया है। इसके अलावा 4.42 सेकेंड में जीरो से 200, 9.22 सेकेंड में जीरो से 300 और जीरो से 400 किलोमीटर की स्पीड को सिर्फ 21.31 सेकेंड में हासिल किया है। इसी तरह कुल 23 रिकॉर्ड इस कार ने अपने नाम किए हैं। खास बात यह है कि इससे पहले यह कार 412 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने का बना चुकी है। यह रिकॉर्ड कार ने अपने नाम सिर्फ 29.93 सेकेंड में किया था।