नई दिल्ली: Sony ने बाजार में अपनी मिड रेंज में विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Xperia 10 VIII पेश कर दिया है। Sony के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 6nm 5G चिपसेट मिलता है। यहां हम आपको Xperia 10 VIII के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Xperia 10 VIII Price
Sony Xperia 10 VIII की कीमत 599 Euros (लगभग ₹66,850) है। यह स्मार्टफोन यूरोप और यूके में सितंबर के मध्य से रोलआउट होगा।
Sony Xperia 10 VIII Features & Specifications
Sony Xperia 10 VIII में 6.1 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है,जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 97% DCI-P3 और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 6nm 5G चिपसेट के साथ Adreno 710 GPU दिया गया है। इस फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 के साथ आता है और कंपनी 4 ओएस अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इसमें 360 रिएलिटी ऑडियो सर्टिफाइड, 360 रिएलिटी ऑडियो अपमिक्स, DSEE अल्टीमेट, स्टीरियो रिकॉर्डिंग, क्वालकॉम aptX एडैप्टिव और फ्रंट फायरिंग स्टीरियो स्पीकर हैं।
कैमरा सेटअप के मामले में Xperia 10 VIII के रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर और Hybrid OIS/EIS सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65/68 रेटिंग से लैस किया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 153 मिमी,चौड़ाई 72 मिमी,मोटाई 8.3 मिमी और वजन 168 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 दिया गया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फास्ट चार्जिंग, एक्सपीरिया अडैप्टिव चार्जिंग, बैटरी केयर और स्टेमिना मोड से लैस है।