नई दिल्ली :  जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Sony का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में Sony Xperia 1 VIII को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में नए डिजाइन के साथ अपडेटेड हार्डवेयर दिया गया है। कंपनी की जल्द Sony Xperia 1 IX को लॉन्च करने की योजना है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि आगामी स्मार्टफोन में नया कैमरा सेंसर दिया जाएगा। Sony Xperia 1 IX के प्राइमरी कैमरा का सेंसर का साइज Sony Xperia 1 VIII के 1/1.35 सेंसर से बड़ा हो सकता है। इस वजह से आगामी स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। Sony Xperia 1 VIII में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी स्मार्टफोन में बड़े साइज के साथ स्क्वेयर-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल को बरकरार रखा जाएगा। Sony ने इस सीरीज के पिछले कुछ स्मार्टफोन्स में समान कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया है। इस वजह से आगामी स्मार्टफोन में नया कैमरा सेंसर एक बड़ा अपडेट होगा।
Sony Xperia 1 VIII में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह स्मार्टफोन तीन कलर्स - सिल्वर, रेड और ब्लैक में उपलब्ध है। Sony Xperia 1 VIII की रियर कैमरा यूनिट के डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसमें वर्टिकल कैमरा स्ट्रिप के बजाय रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल है। इस स्मार्टफोन में मेन और अल्ट्रा-वाइड कैमरा टॉप पर हैं, जबकि पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा नीचे की ओर है। Sony Xperia 1 VIII की रियर कैमरा यूनिट के लिए Zeiss के साथ टाई-अप किया गया गया है। इससे पहले भी कंपनी की Zeiss के साथ पार्टनरशिप रही है।
इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। Sony Xperia 1 VIII की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 140 mm फोकल लेंथ के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। Sony Xperia 1 VIII की 5,000 mAh की बैटरी वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Tags: