नई दिल्ली : Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन कंपनी की Spark सीरीज में लेटेस्ट एडिशन बनकर आया है। फोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद अनुभव दे सकता है। फोन में कंपनी ने प्रोसेसर इस्तेमाल किया है। यह डिवाइस 5,200mAh बैटरी से लैस किया गया है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग भी जोड़ी गई है। फोन में कंपनी ने ड्यूरेबिलिटी का ख्याल भी रखा है। इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP69 रेट किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Tecno Spark Go 3 Pro Price in India, Availability
Tecno Spark Go 3 Pro की भारत में कीमत रुपये है। फोन को कंपनी ने चार कलर्स में लॉन्च किया है। इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। 4GB + 128GB वेरिएंट को 16,999 रुपये है में खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart से खरीदा जा सकता है। सेल 4 सितंबर से शुरू होगी।
Tecno Spark Go 3 Pro Specifications
Tecno Spark Go 3 Pro फोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे 'देश जैसा दमदार' टैगलाइन के साथ प्रोमोट किया है। यानी फोन की ड्यूरेबिलिटी को कंपनी ने हाइलाइट किया है। यह फोन IP69 रेटिंग से लैस होकर आता है। कहा गया है कि फोन हाई प्रेशर वाटर स्ट्रीम भी झेल सकता है। साथ ही फिजिकली भी यह काफी मजबूत बताया गया है।
फोन में MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ में कंपनी ने 4GB रैम की पेअरिंग की है। वहीं, 8GB तक वर्चुअल रैम को भी यह सपोर्ट करता है। यानी कुल मिलाकर फोन 12GB रैम का सपोर्ट दे सकता है। यह माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। फोन में रियर साइड में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट की ओर इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाता है।
फोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी लगी है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए USB-C का सपोर्ट इसमें मिल जाता है। कंपनी ने इसमें AI Voiceprint Noise Cancellation का इस्तेमाल किया है। कॉलिंग के दौरान यह बैकग्राउंड से आने वाले शोर को कम कर सकता है। फोन में IR ब्लास्टर का सपोर्ट भी है जिससे इसे घर में रिमोट कंट्रोल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साउंड के लिए फोन में डुअल DTS स्पीकर लगे हैं। फोन का वजन 194 ग्राम बताया गया है।