Starlink जल्द देगा दस्तक, एलन मस्क की कंपनी को भारत के दूरसंचार विभाग से लाइसेंस मिला

Update: 2025-06-06 10:56 GMT
नई दिल्ली: Elon Musk की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस Starlink को भारत में एक जरूरी लाइसेंस मिल गया है. मस्क की कंपनी पिछले कई सालों से भारत में अपनी सर्विस शुरू करना चाहती है. रायटर्स के मुताबिक भारतीय टेलीकॉम मिनिस्ट्री से मस्क की कंपनी को एक महत्वपूर्ण लाइसेंस मिल गया है.
इसके साथ ही कंपनी भारत में अपनी सर्विस शुरू करने के और करीब पहुंच गई है. स्टारलिंक तीसरी कंपनी है, जिसे भारत के डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने लाइसेंस दिया है. इससे पहले Oneweb और रिलायंस जियो को भी सैटेलाइट सर्विस शुरू करने का लाइसेंस दे दिया गया है.
Starlink पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था, 'Starlink की सैटेलाइट सर्विस टेलीकम्युनिकेशन के गुलदस्ते में एक नए फूल की तरह है. पहले के समय में सिर्फ फिक्स्ड लाइन्स थी और उन्हें भी मैन्युअली रोटेट करना पड़ता था. आज हमारे पास ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के साथ मोबाइल कनेक्टिविटी भी है.'
'ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी को भी स्थापित कर दिया गया है. सैटेलाइट कनेक्टिविटी बहुत जरूरी है क्योंकि रिमोट एरिया में हम तार नहीं बिछा सकते हैं या टावर नहीं लगा सकते हैं, यहां पर कनेक्टिविटी को सिर्फ सैटेलाइट से ही बेहतर किया जा सकता है.'
Tags:    

Similar News

null