Smart ring में सिंगल चार्ज में मिलेगा 60 दिन स्टैंडबाय टाइम और जबरदस्त हेल्थ फीचर्स

Update: 2024-07-30 11:09 GMT
Smart ring टेक न्यूज़ : वियरेबल टेक कंपनी Rollme ने एक नई स्मार्ट रिंग लॉन्च की है। यह Rollme R3 स्मार्ट रिंग है। इससे पहले कंपनी Rollme R1, और Rollme R2 भी लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने नए मॉडल को टाइटेनियम एलॉय बिल्ड क्वालिटी में पेश किया है। रिंग का बाहरी हिस्सा टाइटेनियम एलॉय से बना है जबकि अंदरूनी हिस्सा हाइपोएलर्जेनिक एपॉक्सी रेजिन से बना है। इससे यह स्मार्ट रिंग वजन में काफी हल्की है और इसका वजन सिर्फ 4 ग्राम है। इसे IP68 सर्टिफिकेशन मिला है जो इसे डस्ट और वाटरप्रूफ बनाता है। यह 50 मीटर गहरे पानी में गिरने के बाद भी काम करना जारी रख सकता है। कंपनी ने स्मार्ट रिंग को 6 साइज में पेश किया है जिसमें 7 से 12 में से कोई भी चुना जा सकता है। जानें इसकी कीमत और सभी
फीचर्स के बारे में।
Rollme R3 स्मार्ट रिंग की कीमत 169 डॉलर है लेकिन फिलहाल इसे स्पेशल लॉन्च प्राइस के तहत 89.99 डॉलर (करीब 7,500 रुपये) में लिस्ट किया गया है। स्मार्ट रिंग को ब्लैक, गोल्ड, सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
रोलमी आर3 स्पेसिफिकेशन
जैसा कि पहले बताया गया है, रिंग का बाहरी हिस्सा टाइटेनियम एलॉय से बना है जबकि अंदर का हिस्सा हाइपोएलर्जेनिक एपॉक्सी रेजिन से बना है। स्मार्ट रिंग का वजन सिर्फ 4 ग्राम है। यह IP68 रेटिंग के साथ आती है। यह 50 मीटर गहरे पानी में गिरने के बाद भी चलती रह सकती है। कंपनी ने स्मार्टवॉच को 6 साइज में पेश किया है जिसमें से 7 से 12 में से कोई भी चुना जा सकता है।
कंपनी ने रोलमी आर3 में कई तरह के हेल्थ फीचर्स दिए हैं जिसमें हार्ट रेट, PPG सेंसर शामिल है जिसके जरिए रियल टाइम हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर किया जा सकता है। इसके लिए यह डेडिकेटेड ऐप सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस स्मार्ट रिंग से स्लीप मॉनिटरिंग भी की जा सकती है। यह कई तरह की एक्सरसाइज एक्टिविटी को सपोर्ट करती है। स्मार्ट रिंग में जेस्चर कंट्रोल फीचर भी है। इसकी मदद से यूजर स्मार्टफोन के कैमरे को कंट्रोल कर सकता है। यह म्यूजिक कंट्रोल कर सकता है और वीडियो भी चला सकता है। इसमें 17.5mAh की पॉलीमर बैटरी दी गई है। फुल चार्ज होने पर यह 60 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। यह चार्जिंग केस के साथ आता है।
Tags:    

Similar News

-->