नई दिल्ली: Samsung ने आज भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है। Galaxy S26 FE में कंपनी का Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस किया गया है। यह फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 17 पर चलता है। Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S26 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy S26 FE Price
Samsung Galaxy S26 FE के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹79,999 है। यह फोन पिस्ता, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट रंगों के विकल्प में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर ₹8,000 तक एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई और साथ में ₹3 हजार का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस पाने का ऑप्शन भी है। ग्राहक कई बैंकों के कार्ड पर ₹7,000 का कैशबैक पा सकते हैं या 12 महीने की नो-कॉस्ट बैंक ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं। सैमसंग के ई-स्टोर से खरीदारी करने वाले ग्राहक 18 महीने की बैंक ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करता है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फास्ट चार्जिंग के जरिए यह फोन 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S26 FE के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ अल्ट्रावाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। यह फोन Gemini Omni का सपोर्ट करता है जो कि गैलरी में मौजूद फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करके वीडियो को एडिट और क्रिएट कर सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, वाई-फाई डायरेक्ट ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.6 मिमी, चौड़ाई 76.9 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 193 ग्राम है।