नई दिल्ली: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S27 सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के डेटाबस पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-S952B/DS के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy S27 हो सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, सैमसंग ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है। Samsung Galaxy S27 सीरीज को अगले वर्ष की शुरुआत में भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Samsung Galaxy S27+, Samsung Galaxy S27 Ultra और Samsung Galaxy S27 Pro शामिल हो सकते हैं।
इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में सैमसंग का Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में सैमसंग के एक एग्जिक्यूटिव ने बताया था कि Exynos 2700 चिपसेट को 2 nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। इस चिपसेट के परफॉर्मेंस में सुधार होने का दावा किया गया है। Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट की तुलना में Exynos 2700 का परफॉर्मेंस बेहतर बताया गया है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench के मल्टी-कोर CPU परफॉर्मेंस टेस्ट में Exynos 2700 मॉडल की तुलना में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 वाले Xiaomi 18 Pro Max से लगभग 20 प्रतिशत अधिक स्कोर मिला है।
Samsung Galaxy S27+ में भी Exynos 2700 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S27 Ultra में कस्टम Snapdragon चिपसेट दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S27 में 6.27 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए चार बेस कलर्स - व्हाइट, ब्लू, लाइट पिंक और ब्लैक के अलावा स्पेशल वॉयलेट कलर का ऑप्शन मिल सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra को भी वॉयलेट कलर में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए लाइट पिंक नया कलर हो सकता है। यह Samsung Galaxy S26 Ultra के Cobalt Violet की जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन के अतिरिक्त कलर वेरिएंट्स की सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के जरिए एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री की जा सकती है।
Tags: