Samsung Galaxy S24 FE,जाने भारतीय बाजार में कब होगा लांच

Update: 2024-04-28 10:28 GMT
मोबाइल न्यूज़ : सैमसंग गैलेक्सी S24 FE कंपनी की गैलेक्सी S24 सीरीज का फैन एडिशन फोन होगा। कंपनी ने इस एडिशन को गैलेक्सी S23 सीरीज के लिए भी लॉन्च किया था। इसे फ्लैगशिप सीरीज के फोन का हल्का वर्जन कहा जा रहा है। खबर है कि कंपनी इस फोन को साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। अब इस फोन को एक ऑनलाइन लिस्टिंग में देखा गया है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 FE को ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी S24 FE को मॉडल नंबर SM-S721B, SM-S721U, SM-S721W और SM-S721N के साथ देखा गया है। यहां दावा किया गया है कि कंपनी फोन को अमेरिका, कोरिया, कनाडा में भी लॉन्च करेगी। यानी ग्लोबल लॉन्च के साथ फोन को इन देशों में भी बेचा जाएगा।
लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। साथ ही कंपनी की तरफ से अभी तक इस फोन को लेकर ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी साल के अंत में या 2025 की शुरुआत में फोन को पेश कर सकती है। पिछले हफ्ते ही एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसका कोडनेम R12 बताया गया था। यह कोडनेम पुराने मॉडल यानी Galaxy S23 FE से मिलता-जुलता पाया गया। Galaxy S23 FE का कोडनेम R11 रखा गया था।
अप्रैल की शुरुआत में एक और रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन अपने सामान्य लॉन्च साइकिल से पहले ही रिलीज हो सकता है। कंपनी ने Samsung Galaxy S23 FE को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। इसके सक्सेसर के 2024 की गर्मियों में आने के कयास लगाए जा रहे थे। Galaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में संभावित रूप से 6.1 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Exynos 2400 के साथ आ सकता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।
Tags:    

Similar News