नई दिल्ली: Samsung Galaxy A18 कंपनी का अपकमिंग बजट फोन हो सकता है जिसके फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन कथित तौर पर लॉन्च की तैयारी पर बताया गया है। जाने माने टिप्स्टर ने फोन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इसमें इसके कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर को लेकर अहम जानकारी दी गई है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी लगा सकती है। इसके अलावा कई और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए जानते हैं Galaxy A18 4G लेटेस्ट अपडेट में।
Samsung Galaxy A18 4G कंपनी का अपकमिंग अफॉर्डेबल फोन बताया जा रहा है। फोन को लेकर इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इनमें विभिन्न सर्टिफिकेशंस के आधार पर फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। अब लेटेस्ट अपडेट जाने माने टिप्स्टर Roland Quandt की ओर से आया है। Bluesky पर टिप्स्टर की पोस्ट से खुलासा होता है कि फोन में तीन कलर मिलने वाले हैं जिसमें लाइट ब्लू, ब्लैक, और सिल्वर को शामिल किया गया है। फोन में में 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स की बात कही गई है। फोन में 4GB रैम के शुरुआती वेरिएंट के अलावा कंपनी कई और कंफिग्रेशन पेश कर सकती है।
Samsung Galaxy A18 4G के डाइमेंशन कैड रेंडर्स के आधार पर 164.4 × 77.8 × 7.84 mm बताए गए हैं। फोन में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन पर Infinity-U डिजाइन में वाटर ड्रॉप नॉच मिल सकती है जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। कैमरा की बात करें तो रियर में फोन में तीन कैमरा वाला सेटअप बताया गया है। फोन में मेन लेंस 50MP का होगा। साथ में 5MP अल्ट्रावाइड, और 2MP मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस बताया जा रहा है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के अंदर ऑक्टाकोर चिपसेट होने का पता चला था। इसमें 4GB रैम की पुष्टि होती है। फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 744 पॉइंट्स का स्कोर किया, जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 2064 पॉइंट्स का स्कोर किया। कहा गया है कि ये स्कोर लगभग पुराने मॉडल Samsung Galaxy A17 जैसे ही हैं। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आ सकता है जिस पर One UI 9 की स्किन देखने को मिल सकती है।
Tags: