Redmi Note 14 Pro, 3C सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट

Update: 2024-08-10 04:57 GMT
Redmi Note मोबाइल न्यूज़: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही देश में अपना नया लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की नई फ्लैगशिप सीरीज Redmi Note 14 5G जल्द ही देश में लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज में माना जा रहा है कि कंपनी Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro Plus जैसे स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। वहीं लॉन्च से पहले इस फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन को हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। यहां इस फोन को मॉडल नंबर
24090RA29C के साथ देखा गया है।
वहीं इससे पहले इस स्मार्टफोन को IMEI डाटाबेस पर भी स्पॉट किया गया था। वहीं हाल ही में Redmi Note 14 Pro को BIS साइट पर भी देखा गया है। यहां फोन के प्रो मॉडल को 24094RAD4I नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। इसके बाद से माना जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, पहले आशंका जताई जा रही थी कि इस फोन को ग्लोबल मार्केट में ही लॉन्च किया जाएगा। लेकिन सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किए गए नंबर के आखिर में I लिखा है, जिससे माना जा रहा है कि इस फोन को भारत में भी पेश किया जा सकता है।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
Redmi Note 14 Pro में कई एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दे सकती है जो 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं, माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7S Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमतों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Tags:    

Similar News

-->